
खबर सामने आई है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में मौजूद तख्त श्री हजूर साहिब में हमला हुआ। हमले के बाद उन्हें तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हमले में एक पुलिसवाला भी घायल हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे थे। इस दौरान माता साहिब कौर गुरुद्वारा साहिब के पास उन पर हमला हुआ। इस दौरान एक पुलिसवाला भी घायल हुआ है। फिलहाल, उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।



