खबरदिल्लीदेशराजनीतिराज्य

जरनैल सिंह ने थप्पड़बाज मंत्री के बाद अब बयानवीर मंत्री मनजिंदर सिरसा को भेजा मानहानि का नोटिस

जरनैल सिंह ने थप्पड़बाज मंत्री के बाद अब बयानवीर मंत्री मनजिंदर सिरसा को भेजा मानहानि का नोटिस

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने थप्पड़बाज मंत्री प्रवेश वर्मा के बाद अब बयानवीर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि अपने थप्पड़बाज और सड़क घोटाले के मास्टरमाइंड साथी मंत्री प्रवेश वर्मा को बचाने और उनके कुकर्मों पर पर्दा डालने के चक्कर में अब मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगे। मनजिंदर सिंह सिरसा ने मेरे बारे में झूठे और भ्रामक बयान देकर मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया है। सात दिन में मनजिदंर सिंह सिरसा बिना शर्त माफी मांगे या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से कहा कि मैं सात दिन का समय दे रहा हूं। अगर सात दिन के अंदर बिना शर्त माफी मांग लेते हैं तो ठीक है, नहीं तो कानूनी कारवाई और मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहें। दिल्ली की भाजपा सरकार के सड़क घोटाले के मास्टरमाइंड और थप्पड़बाज मंत्री प्रवेश वर्मा का बचाव करते-करते मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मेरे खिलाफ वीडियो डालकर जो झूठे आरोप लगाए हैं, उसके लिए वह भी मानहानि के केस में फंसने जा रहे हैं।

जरनैल सिंह ने बताया कि मंत्री सिरसा ने पहला झूठ यह बोला कि मंत्री प्रवेश वर्मा अकेले आए थे और मैं 45 मिनट बाद भीड़ इकट्ठी करके लाया, जबकि सच यह है कि मैं अपनी गाड़ी से अकेला उतरा था और मंत्री के साथ भाजपा के कई समर्थक पहले से खड़े थे। यह पूरा षड्यंत्र था कि मुझे रविवार के दिन अचानक बुलाकर सड़क तोड़कर दिखाने को कहेंगे और जब सड़क तोड़कर मंत्री का सच उजागर किया गया, तो उनके होश उड़ गए और फिर उन्होंने जो गुंडागर्दी की, वह सबने देखी।

जरनैल सिंह ने आगे कहा कि दूसरा झूठ यह बोला गया कि पांच अक्टूबर को गुरु नानक देव का गुरपुरब था और गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध पर अस्थायी सड़क बनाई गई, जबकि मनजिंदर सिंह सिरसा को पता होना चाहिए कि गुरपुरब अभी कई महीने दूर है। जिन फर्जी लोगों को गुरुद्वारा कमेटी का बताया जा रहा है, वे भाजपा के समर्थक हैं और इस सड़क का फरवरी में ही गुरुद्वारा कमेटी के साथ उद्घाटन हो चुका था। भ्रष्टाचार की हद यह थी कि ये लोग टूटी हुई सड़क को बनाने के बजाय पक्की सड़क को दोबारा बना रहे थे और घटिया काम करके भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पकड़े गए।

जरनैल सिंह ने बताया कि तीसरा झूठ यह बोला गया कि किसी जेई को पीटा गया, जिस पर एफआईआर हुई। लेकिन वह जेई कौन था यह किसी को नहीं पता। हम हर चीज का सबूत दे रहे हैं, जबकि इनकी सारी बातें हवा में हैं और एक झूठ को छिपाने के लिए सौ झूठ बोलने पड़ते हैं।

जरनैल सिंह ने मनजिंदर सिंह सिरसा से कहा कि पुलिस पर दबाव डालकर जितनी मर्जी झूठी एफआईआर करा लो, एई या ठेकेदार से जितनी मर्जी झूठी शिकायतें करा लो, अदालत में जाकर उनके एक-एक झूठ की धज्जियां उड़ाऊंगा। अपने इस झूठे और भ्रष्ट मंत्री को बचाने के चक्कर में वे बुरी तरह फंस चुके हैं। इसलिए सात दिन के अंदर माफी मांग लें, वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button