खबरदेश

कोयला मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन के प्रयास तेज किए

कोयला मंत्रालय ने 'विशेष अभियान 6' के अंतर्गत स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन के प्रयास तेज किए

कोयला मंत्रालय ‘विशेष अभियान 6’ के कार्यान्वयन चरण के तहत अपने कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में स्वच्छता, स्थान के कुशल उपयोग और जिम्मेदार कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के प्रयासों को तेज कर रहा है।

इस अभियान के हिस्से के रूप में, नई दिल्ली के GPOA-3 की मुख्य प्रवेश लॉबी में विशेष कियोस्क पर ई-कचरा संग्रह अभियान आयोजित किया गया। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने इस अभियान में हिस्सा लिया और कियोस्क पर खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा किए। इस गतिविधि ने पर्यावरणीय स्थिरता और संसाधनों की कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए ई-कचरे के जिम्मेदार निपटान, व्यवस्थित संग्रह और वैज्ञानिक पुनर्चक्रण के महत्व पर बल दिया।

अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के लिए, कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी सहायक कंपनियों, एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल), सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) और कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (सीएमपीएफओ) के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वर्तमान गतिविधियों की स्थिति का आकलन किया गया और काम को तेजी से आगे बढ़ाने, गति बनाए रखने और तय समय सीमा के भीतर सभी चिह्नित कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री संजीव कुमार कासी ने अभियान में भाग लेने वाले संगठनों से अपने प्रयासों को तेज करने और अभियान के लक्ष्यों को समय पर हासिल करना सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

‘विशेष अभियान 6’ के दौरान कोयला मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने स्वच्छता और स्थान प्रबंधन में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस अभियान के कार्यान्वयन चरण के मध्य तक 562 स्थलों की सफाई की गई और उनका कायाकल्प किया गया। ये प्रयास कार्यस्थल के वातावरण को बेहतर बनाने, बेकार और अव्यवस्थित जगहों को हटाने, तथा कार्यालयों और क्षेत्र इकाइयों में बुनियादी ढांचे के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button