26 जनवरी की परेड में पंजाब दिखायेगा अपना रंग, दिखेगी अनोखी झांकी
इस बार 26 जनवरी पर पंजाब की झांकी चुनी गई और दिल्ली की झांकी को खारिज कर दिया गया है। विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली की झांकी की थीम को खारिज कर दिया है।

इस बार 26 जनवरी पर पंजाब की झांकी चुनी गई और दिल्ली की झांकी को खारिज कर दिया गया है। विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली की झांकी की थीम को खारिज कर दिया है। पंजाब की झांकी को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा, चार अन्य राज्यों की झांकियों को भी खारिज कर दिया गया है।
इस बार 26 जनवरी की परेड में गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और बंगाल की झांकियां भी शामिल होंगी। एक बार फिर, गणतंत्र दिवस परेड 2025 में राजधानी दिल्ली की झांकी नहीं दिखेगी। हालांकि, देश के 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान आम आदमी शासित राज्य पंजाब समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विरासत, इतिहास और वर्तमान से सजी रंग-बिरंगी झांकी कर्तव्य पथ पर दिखाई देगी।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए झांकी का चयन करने वाली विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली द्वारा दी गई झांकी की थीम को खारिज कर दिया है। इस वर्ष की परेड में जहां दिल्ली की झांकी को मंजूरी नहीं मिली, वहीं चार अन्य राज्यों की झांकियों को भी मंजूरी नहीं मिली।