खबरदेशपंजाबराजनीतिराज्य

AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल जारी होगी, आज दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग हुई

AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल जारी होगी, आज दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग हुई

आम आदमी पार्टी (आप) कल दोपहर 12 बजे पंजाब चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में पत्रकारों से यह जानकारी साझा की. उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए AAP ने दिल्ली में बैठक की, जिसमें अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान शामिल हुए

सीएम मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आज एक बैठक हुई. वर्चुअल बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पीएसी सदस्य हरपाल चीमा शामिल हुए. कई नामों पर चर्चा हुई और उन्हें अंतिम रूप दिया गया। आज शाम पीएसी को नाम भेज दिए जाएंगे. पीएसी की बैठक कल होगी, जिसके बाद नाम सार्वजनिक किये जायेंगे. पहली सूची को कल अंतिम रूप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम पिछले पांच साल में किए गए काम के आधार पर वोट मांगेंगे। हम पंजाब में किए गए विकास के कामों पर चर्चा करेंगे। हम पॉजिटिव पॉलिटिक्स करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जनता के सर्वे को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं। हमने देखा है कि किसे पसंद किया जाता है और किसे नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button