खबर
सरकारी सम्मान के साथ किया गया शहीद परगट सिंह का अंतिम संस्कार
श्रीनगर के अनंतनाग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान परगट सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव रामदास पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

श्रीनगर के अनंतनाग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान परगट सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव रामदास पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद परगट सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, सामाजिक और राजनीतिक नेता मौजूद थे। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलके के MLA कुलदीप सिंह धालीवाल, SDM रविंदर सिंह अरोड़ा और दूसरी पार्टियों के प्रतिनिधि भी पंजाब सरकार की तरफ से परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए मौके पर पहुंचे।



