
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर गुज्जर नंगला गांव के पास एक बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है।
हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रुक गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



