खबरपंजाबराज्य

लुधियाना में कलियुगी बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या

लुधियाना से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है, यहां एक कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिकंदर चौहान (44) के रूप में हुई है।

लुधियाना से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है, यहां एक कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिकंदर चौहान (44) के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर की है जब उमेश नशे में घर आया और अपने पिता से किसी छोटी सी बात पर झगड़ा करने लगा।

शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को शांत कराया। कुछ देर बाद जब लोग चले गए तो उमेश ने अपने पिता की हत्या कर दी। जब पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति वहां आया तो उसने देखा कि सिकंदर कमरे में खून से लथपथ पड़ा है। उसके गले पर धारदार हथियार के कई निशान थे।

हत्या के बाद उमेश मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोकल पॉइंट थाने के SHO कुलबीर सिंह ने बताया कि उमेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उमेश ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता अक्सर उसकी मां को परेशान करते थे, जिसके चलते उसने उनकी हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button