खबरपंजाब

रंगला पंजाब की ओर पंजाब सरकार का डिजिटल कदम : सेवा डिलीवरी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए खोले जाएंगे 54 नए सेवा केंद्र

देश भर में सबसे कम पेंडेंसी की ऐतिहासिक एवं मिसाली उपलब्धि दर्ज करके नागरिक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक...

देश भर में सबसे कम पेंडेंसी की ऐतिहासिक एवं मिसाली उपलब्धि दर्ज करके नागरिक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने नागरिक सेवा आधारभूत ढांचे का और विस्तार करने के लिए 54 नए सेवा केंद्र खोलने जा रही है। इस पहल से प्रदेश भर में सेवा केंद्रों की कुल संख्या 598 हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह भी सामने आया है कि सेंड बैक मामलों की संख्या में गिरावट आई है जो कि अनावश्यक आपत्तियों में कटौती को दर्शाती है। सरकार की जीरो पेंडेंसी के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए श्री अमन अरोड़ा ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए कि सभी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के अंदर उपलब्ध करवाई जाएं। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने उपभोक्ता अनुभव, कुशलता तथा सुगमता को बढ़ाने के लिए सरकार ‘तुहाडे द्वार’ कार्यक्रम तथा नागरिक सेवा प्रदान पोर्टल (connect.punjab.gov.in) भी शुरू किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button