खबरपंजाबराज्य

पंजाब में रेल रोको आंदोलन 3 दिन के लिए स्थगित, किसान यूनियनों ने लिया फैसला

मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने आज रेल रोलो आंदोलन का ऐलान किया था। वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रेनें रोकने वाले थे,

मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने आज रेल रोलो आंदोलन का ऐलान किया था। वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रेनें रोकने वाले थे, लेकिन अब इसे 3 दिन के लिए टाल दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने यह जानकारी शेयर की है।

सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए पंधेर ने कहा कि किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बातचीत के बजाय टालमटोल की नीति अपना रही है, जिससे किसानों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही कोई फैसला नहीं लिया तो किसान फिर से आंदोलन तेज करेंगे। पंधेर ने साफ किया कि किसान अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो फिर से रेल रोलो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल पहले ही प्रभावित हो चुकी है लेकिन सरकार खरीद को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। मंडियों में गेहूं खराब हो रहा है और दामों में कटौती की जा रही है। किसानों ने तुरंत खरीद शुरू करने, बारदाने की कमी दूर करने और मंडियों में बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button