
खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट में एक पिटीशन फाइल की थी जिसमें कहा गया था कि NSA खत्म होने के बाद MP अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाए।
आज हाई कोर्ट ने इस केस की सुनवाई की और कोर्ट ने ऑर्डर दिया है कि MP अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे और अमृतपाल के खिलाफ ट्रायल जेल से ही होगा और इसके लिए हाई कोर्ट ने अंतरिम परमिशन दे दी है। हालांकि उनके वकील ने लगातार हाई कोर्ट के फैसले को चैलेंज किया, लेकिन ये सभी पिटीशन खारिज हो चुकी हैं।
पंजाब सरकार ने पिटीशन में अपील की थी कि वह असम सरकार की सहमति से अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में रखने की इजाजत दे और इस मामले पर जल्द फैसला लेने की भी अपील की। राज्य सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की जरूरत का हवाला दिया।
आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ 24 फरवरी, 2023 को अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था, जब उसने अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पर हमला किया और एक साथी को छुड़ा लिया। फिर वह करीब एक महीने तक फरार रहा और 23 अप्रैल, 2023 को गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल को NSA के तहत डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है।



