
क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल का अचानक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में दुख की लहर है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके निधन पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अमनप्रीत सिंह गिल ने अपने क्रिकेट करियर में अपनी पूरी मेहनत और लगन से पंजाब का नाम रोशन किया। उन्होंने अलग-अलग लेवल पर क्रिकेट खेला और अपनी प्रतिभा साबित की। वह इंडिया अंडर-19 किंग्स XI पंजाब और पंजाब स्टेट टीम का भी हिस्सा रहे थे। खेल से रिटायर होने के बाद भी वह क्रिकेट से जुड़े रहे और सिलेक्शन कमेटी के सदस्य के तौर पर नए खिलाड़ियों को मौका देने और खेल को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए कहा कि भगवान इस मुश्किल समय में उनके परिवार को हिम्मत दे और दिवंगत आत्मा को शांति दे।



