खबरदेश

पीएम मोदी हों या सीएम रेखा गुप्ता, जनता को परेशान करना इनकी आदत- सौरभ भारद्वाज

पीएम मोदी हों या सीएम रेखा गुप्ता, जनता को परेशान करना इनकी आदत- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर करने के लिए पिंक पास अनिवार्य करने के बाद से महिलाएं लाइनों में लगने के लिए मजबूर हैं। दिन भर लाइनों में लगने के बाद भी उनके पिंक पास नहीं बन पा रहे हैं। महिलाओं की बढ़ती परेशानियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चाहे पीएम मोदी हों या सीएम रेखा गुप्ता, जनता को परेशान करना इनकी आदत है। इन्होंने हर आसान काम के लिए जनता को सड़कों पर लाइनों में खड़ा कर दिया। दिल्ली में पहले वोट काट कर हजारों महिलाओं को पिंक कार्ड से वंचित किया और बाकियों को लाइन में लगा दिया है।

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि पीएम मोदी हो या सीएम रेखा गुप्ता हों, इन्होंने हर आसान काम (पहले से चल रही सुविधा) के लिए देश को सड़क पर लाइनों में खड़ा कर दिया। नोटबंदी, एसआईआर पिंक कार्ड, एलपीजी सिलेंडर के लिए लोगों के इतना परेशान कर दो कि वो सरकार से कुछ नया मांगे ही नहीं। अपनी परेशानियों में ही उलझे रहें।

दिल्ली में सभी महिलाएं बस में मुफ़्त सफ़र करती थी, कोई पास नहीं चाहिए होता था। अब 50 फीसद लोगों का वोट काट दिया, उनका पिंक पास कभी नहीं बनेगा। बाकियों को लाइन में लगा दिया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा रहने वाली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत से आने वाली महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button