
हावड़ा के शिवपुर इलाके में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। हावड़ा के पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा, “शिवपुर के चौरा बस्ती इलाके में राजनीतिक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”



