खबरदेश

“जय मोदी” डांडिया कर सीएम रेखा गुप्ता ने किया हिंदू आस्था का अपमान- सौरभ भारद्वाज

“जय मोदी” डांडिया कर सीएम रेखा गुप्ता ने किया हिंदू आस्था का अपमान- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने नवरात्र पर सीएम रेखा गुप्ता का “जय मोदी” डांडिया का एक वीडियो साझा कर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने “जय मोदी” डांडिया कर हिन्दू आस्था का उपमान किया है। सीएम रेखा गुप्ता को यह भी पता नहीं है कि डांडिया “जय मां दुर्गा” के लिए होता है, “जय मोदी” के लिए नहीं होता है। उन्होंने एलजी से अनुरोध किया है कि दिल्लीवालों के टैक्स का पैसा भाजपा अपने राजनीतिक प्रचार में इस्तेमाल कर रही है। इसकी जांच कराएं।

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर डांडिया का वीडियो शेयर कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की यह पसंद है। उन्होंने कहा कि डांडिया “जय माँ दुर्गा” के लिए होता है, न कि “जय मोदी” के लिए। यह घोर अपमान है। टैक्स देने वालों के पैसे का इस्तेमाल किसी राजनीतिक पार्टी के काम और प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता। अगर संस्थाएं ईमानदार होतीं, तो सीएम रेखा गुप्ता से यह पैसा वसूल किया जाता। उन्होंने एलजी से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे ऐसे कार्यक्रमों पर खर्च हो रहे पैसे की जांच के आदेश दें, जिनसे किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button