
चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कई लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों, ऑफिस और दूसरी बिल्डिंग से बाहर निकल आए। कुछ सेकंड के लिए बिल्डिंग हिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में था। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई धरती की सतह से करीब 215 km नीचे थी।
भूकंप के झटके शाम 7:08 बजे महसूस किए गए। चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में इसका असर कम था, लेकिन झटके दिल्ली तक महसूस किए गए।


