
रविवार को पश्चिमी मैक्सिको के जलिस्को राज्य में सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बेकाबू ट्रक ने हाईवे पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
जालिस्को के सिविल प्रोटेक्शन विभाग के अनुसार, यह दुर्घटना ग्वाडलहारा और टेपिक को जोड़ने वाले हाईवे पर होस्टोटिपाक्विलो शहर के पास हुई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दो मालवाहक ट्रकों और तीन अन्य गाड़ियों में आग लग गई।
एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई गाड़ियों की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में चार अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
मरने वालों में दो नाबालिग शामिल थे, जबकि घायलों में नेशनल गार्ड के दो सदस्य भी थे; उनकी हालत गंभीर है और उन्हें ग्वाडलजारा के मैग्डेलेना अस्पताल भेजा गया है।
सोशल मीडिया और लोकल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्वाडलजारा और टेपिक को जोड़ने वाले हाईवे पर कई गाड़ियां आग की लपटों में घिरी हुई दिखाई दीं।



