
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल (21 अप्रैल, 2026) ओडिशा का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे पर राउरकेला में एक सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन करेंगी। वे राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी।



