
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजराती संगीत जगत के प्रसिद्ध संगीतकार श्री गौरांग व्यास के निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गौरांग व्यास ने अपने पिता अविनाश व्यास की समृद्ध संगीत विरासत को आगे बढ़ाते हुए गुजराती संगीत के क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से गुजरात ने एक प्रतिभाशाली रचनाकार को खो दिया है और गुजराती संगीत में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
श्री मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।



