
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक आज शाम 4 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी. इस बैठक का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे. बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. बैठक के बाद सरकार द्वारा कुछ बड़े ऐलान किये जाने की भी उम्मीद है.



