खबरदेशराज्य

हिमाचल प्रदेश के चंबा में गाड़ी खाई में गिरने से एक ही गाँव के छह लोगों की मौत

बुधवार देर रात पुखरी इलाके में चंबा-मसरुड रोड पर छतरुड के पास एक दुखद सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई गाड़ी कुथेड़ ग्राम पंचायत के महल गांव की बोलेरो (HP-01C-2581) थी।

बुधवार देर रात पुखरी इलाके में चंबा-मसरुड रोड पर छतरुड के पास एक दुखद सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई गाड़ी कुथेड़ ग्राम पंचायत के महल गांव की बोलेरो (HP-01C-2581) थी।

मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। महल गांव के लोग पंचायत के काकाडोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद, सभी लोग बोलेरो गाड़ी से घर लौट रहे थे।

इस बीच, छतरुड के पास गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के पहिए उखड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीण खाई में उतरे और शवों को बाहर निकालने का काम किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे कोई क्रैश बैरियर नहीं लगा है। लोगों का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम होते, तो यह बड़ा हादसा टल सकता था। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, प्रशासन मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रहा है।

छतरुड के पास बोलेरो गाड़ी के हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। हादसे में मारे गए और घायल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button