खबरदेश

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग (गुजरात एलएसए) पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग (गुजरात एलएसए) पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई- टीआरएआई) ने जून 2026 में अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग (गुजरात एलएसए) पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) प्रवाह क्षमता (थ्रूपुट) आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 30 जून 2026 को अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग पर 300 किलोमीटर (गुजरात एलएसए) की दूरी का ड्राइव टेस्ट आयोजित किया। यह परीक्षण ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किया गया। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button