खबरदेशविदेश

तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को जारी की एडवाइज़री

तेहरान में भारतीय दूतावास ने देश में बेहतर होती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइज़री जारी की है।

तेहरान में भारतीय दूतावास ने देश में बेहतर होती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइज़री जारी की है। हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार को देखते हुए, दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने के बारे में विचार करने की सलाह दी है।

एडवाइज़री के अनुसार, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचें। दूतावास ने कहा कि जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में रह रहे हैं, और जिन्हें किसी ज़रूरी वजह से ईरान जाना है, उन्हें बहुत सावधानी बरतने, सतर्क रहने और हालात पर लगातार नज़र रखने की सलाह दी जाती है।

दूतावास ने उनसे यह भी आग्रह किया कि वे भरोसेमंद स्रोतों के ज़रिए स्थानीय घटनाक्रमों पर बारीकी से नज़र रखें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने ईरान में मौजूद और वहां आने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे जल्द से जल्द दूतावास के पास अपनी जानकारी रजिस्टर कराएं। साथ ही, उनसे यह भी कहा गया कि वे अपडेट और आगे की एडवाइज़री के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से नज़र रखें। विष्णु पीएस, आकाशवाणी न्यूज़, दिल्ली।

मदद के लिए, दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: +98 91 28 10 91 15, +98 91 28 10 91 09, +98 91 28 10 91 02 और +98 99 32 17 93 59। भारतीय नागरिक cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल के ज़रिए भी दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button