
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानंबम के रजत पदक जीतने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने पर गर्व व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे देश को अपार खुशी दी है।
श्री मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि वे निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करते रहें और अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने साझा किया, “भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानंबम के रजत पदक जीतने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने पर पर बहुत गर्व है। उनके दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे देश को अपार खुशी दी है। मेरी कामना है कि वे निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करते रहें और अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!”



