खबरदेशपंजाबराज्य

पीयू में छात्र की मौत के बाद हंगामा, वीसी ने कार्रवाई का भरोसा दिया

पीयू में छात्र की मौत के बाद हंगामा, वीसी ने कार्रवाई का भरोसा दिया

चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह एक PhD स्कॉलर लड़की की करंट लगने से मौत हो गई। वह गर्ल्स हॉस्टल से पढ़ाई के लिए अपने डिपार्टमेंट जा रही थी, तभी अचानक कच्ची सड़क पर गिर गई। स्टूडेंट्स उसे उठाने के लिए दौड़े। जब तक वे उसे हॉस्पिटल ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली ज्योति (28) की अगले महीने शादी होनी थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि करंट लगने की वजह पानी था।

हादसे के बाद स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। स्टूडेंट की मौत की खबर मिलते ही PU स्टूडेंट्स भड़क गए। उन्होंने पहले यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रोटेस्ट किया। हालात बिगड़ते गए और वे वाइस चांसलर प्रोफेसर रेणु विज के ऑफिस की तरफ बढ़ गए। यह देखकर सिक्योरिटी वालों ने गेट बंद कर दिया। गुस्साए स्टूडेंट्स ने जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button