खबरदेश

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के खेल एवं युवा विकास पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने संबंधी बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के खेल एवं युवा विकास पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने संबंधी बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के खेल एवं युवा विकास पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए एक व्यापक कार्य-योजना पर विचार-विमर्श हेतु बैठक की अध्यक्षता की।

चर्चा का केंद्र संस्थागत सुधार, उच्च प्रदर्शन खेल, खिलाड़ी विकास तथा सुशासन रहा। इसका उद्देश्य महाराष्ट्र को देश के अग्रणी खेल राज्यों में स्थापित करना और भारत की दीर्घकालिक खेल महत्वाकांक्षाओं में योगदान देना है।

बैठक में एमआईटीआरए (मित्र) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रवीणसिंह परदेशी; भारत सरकार के खेल सचिव एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री हरि रंजन राव; भारतीय खेल प्राधिकरण के सचिव श्री राम सिंह; महाराष्ट्र सरकार के प्रधान सचिव (खेल) श्री रंजीत सिंह देओल; तथा भारत सरकार के खेल विभाग में संयुक्त सचिव (खेलो इंडिया) आर. विनील कृष्णा उपस्थित रहे।

विचार-विमर्श में महाराष्ट्र में खिलाड़ी-केंद्रित, पेशेवर ढंग से संचालित तथा भविष्य के लिए तैयार खेल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के उद्देश्य से व्यापक सुधार एजेंडा पर चर्चा की गई। इसमें खेल प्रशासन में संस्थागत सुधार, उच्च प्रदर्शन प्रणालियों को सुदृढ़ करना, संरचित सतत् व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षकों का क्षमता विकास, खेल विज्ञान सहायता को सशक्त बनाना, खिलाड़ियों के विकास के लिए सुदृढ़ मार्ग विकसित करना, मिशन लक्ष्यवेध को मजबूत करना, खेलो इंडिया केंद्रों का समग्र मूल्यांकन, सतत् खेल अवसंरचना का विकास, खेल सुविधाओं का पेशेवर प्रबंधन, डिजिटल खिलाड़ी प्रबंधन प्रणालियाँ, निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी, ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, राज्य की प्रतियोगिता संरचना में सुधार, जिससे खिलाड़ियों की प्रगति पारदर्शी एवं योग्यता-आधारित हो सके, तथा प्रोजेक्ट महादेवा के कार्यान्वयन की रूपरेखा पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक में समर्पित संस्थागत तंत्र, युवाओं की अधिक भागीदारी, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से युवा कार्यक्रमों के पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती रक्षा खडसे ने इस बात पर बल दिया कि खेलो भारत नीति के उद्देश्यों को प्राप्त करने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के विज़न को साकार करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुधार संस्थागत सुधारों, पेशेवर सुशासन तथा खिलाड़ियों के विकास में सतत् निवेश के माध्यम से महाराष्ट्र को भारत के अग्रणी खेल राज्यों में से एक के रूप में और अधिक सशक्त बनाने के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के विज़न को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

बैठक का समापन भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार के बीच निरंतर सहयोग के माध्यम से इन सुधारों को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ। इसका व्यापक उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना तथा राज्यभर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए अधिक अवसर सृजित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button