
अमेरिका की एक कोर्ट ने सोमवार को गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे रिश्वत और धोखाधड़ी के केस को खारिज कर दिया। ब्रुकलिन में US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज निकोलस गारौफिस ने US जस्टिस डिपार्टमेंट की केस खारिज करने की रिक्वेस्ट मान ली।
गौतम अडानी पर 2024 में आरोप लगा था कि उन्होंने भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत देने पर सहमति जताई ताकि अडानी ग्रुप की एक सब्सिडियरी कंपनी को सोलर एनर्जी प्लांट डेवलप करने का कॉन्ट्रैक्ट मिल सके। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से लगातार इनकार किया था। कोर्ट के फैसले के बाद, गौतम अडानी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं US कोर्ट के फैसले का विनम्रता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरे सम्मान के साथ स्वागत करता हूं।”



