खबरपंजाबराज्य

मोगा पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, कार से 1 kg अफीम बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत मोगा पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया है

ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत मोगा पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया है। निहाल सिंह वाला थाने की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑडी कार से करीब 1 kg अफीम बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बिलासपुर पुल के नीचे खास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान शक के आधार पर एक काली ऑडी कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 1 kg अफीम बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में सवार 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी लुधियाना और बरनाला जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट से उनका रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और और भी खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button