खबरदेशराजनीति

BJP ने बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम का किया ऐलान

सुवेंदु अधिकारी (suvendu adhikari cm) पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे।

सुवेंदु अधिकारी (suvendu adhikari cm) पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता के एक कन्वेंशन सेंटर में हुई मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। मीटिंग के बाद अमित शाह ने नाम का ऐलान किया।

राज्य में दो डिप्टी मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी मुख्यमंत्री पद के लिए रूपा गांगुली का नाम फाइनल हो गया है। दूसरे डिप्टी मुख्यमंत्री नॉर्थ बंगाल से कोई पुरुष MLA होंगे।

मुख्यमंत्री कल सुबह 10:00 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

सुवेंदु ने भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया। उन्होंने नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीता; उन्होंने 2021 में इसी सीट से ममता को हराया था। BJP ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button