खबरदिल्लीपंजाबराजनीतिराज्य

मुश्किल समय में ही इंसान का चरित्र सामने आता है, संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम – केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की फर्जी केस में गिरफ्तारी को पंजाब के लोगों के भरोसे,

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की फर्जी केस में गिरफ्तारी को पंजाब के लोगों के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा बताया है। इसके साथ ही पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया समेत दूसरे नेताओं ने संजीव अरोड़ा के इस मुश्किल समय में भी डटे रहने और BJP में शामिल न होने के फैसले की जमकर तारीफ की है। अरविंद केजरीवाल ने ‘X’ (X) पर कहा कि किसी भी इंसान के कैरेक्टर की परीक्षा मुश्किल समय में होती है। संजीव अरोड़ा ने BJP में शामिल होने के बजाय जेल जाना पसंद किया। संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम।

AAP के सीनियर नेता और पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ऐसे लीडर हैं जो न सिर्फ ईमानदार और मेहनती हैं, बल्कि उनके पास पंजाब के लिए एक साफ विजन, गहरी समझ और बदलाव का जुनून भी है। मंत्री बनने के बाद उन्होंने पंजाब में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट लाने के लिए जिस गंभीरता और तेजी से काम किया, उसकी आज हर जगह चर्चा हो रही है। पंजाब के किसी भी इंडस्ट्रियलिस्ट से पूछिए – शायद ही कोई ऐसा हो जो संजीव अरोड़ा की इंडस्ट्रियल पॉलिसी और उनके काम करने के तरीके की तारीफ न करता हो।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने शहरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू किया। उन्होंने शहरों को स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने, सड़कों और गलियों में फैले बिजली के तारों के जाल को ठीक करने और मॉडर्न शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में लगातार काम किया। हाल ही में, संजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की गांवों और खेतों में फैले नंगे बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की महत्वपूर्ण योजना को पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ लागू करने की भी जिम्मेदारी संभाली।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब BJP ऐसे मेहनती, नतीजे देने वाले और दूर की सोचने वाले नेता को झूठे मामलों में गिरफ्तार करती है, तो यह मामला सिर्फ एक नेता को परेशान करने का मामला नहीं रह जाता, बल्कि यह पंजाब के लोगों के भरोसे, पंजाब के विकास और पंजाब के भविष्य के साथ धोखा बन जाता है। और पंजाबी दूसरों के साथ तो क्या, खुद के साथ भी धोखा करने वालों को सबक सिखाना जानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button