खबरदेश

विशाखापत्तन इस्पात संयंत्र में भीषण विस्फोट से आठ श्रमिकों की मौत

8 जून 2026 को शाम में लगभग सवा चार बजे, वीएसपी में स्टील मेल्ट शॉप-1 के कास्टर-2 में कास्टिंग का काम चल रहा था

8 जून 2026 को शाम में लगभग सवा चार बजे, वीएसपी में स्टील मेल्ट शॉप-1 के कास्टर-2 में कास्टिंग का काम चल रहा था। लैडल से टंडिश में गर्म कच्चा स्टील डालने के लिए स्लाइड गेट खुलने से पहले—जो आगे चलकर कास्टर में जाता—अचानक ज़बरदस्त धमाका हुआ। आग का एक बड़ा गोला छत तक पहुंच गया। ओवरहेड क्रेन-2 में आग लग गई।

इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। 6 अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरआईएनएल दुर्घटना की जांच कर रही है।

इसके अलावा, सेल, बोकारो के निदेशक प्रभारी की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय बाहरी जांच समिति को भी इस दुर्घटना की जांच का काम सौंपा गया है।

इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की सूचना मिलने पर माननीय इस्पात मंत्री आरआईएनएल इस्पात संयंत्र का दौरा कर रहे हैं। वह घायलों से मिलेंगे और दुर्घटना स्थल भी जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button