
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 9 जुलाई, 2026 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) जाएंगे जहां वे खुले समुद्र में मत्स्य पालन के सतत दोहन के लिए प्राधिकरण पत्र (एलओए) जारी करने के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन दस्तावेज़ का भी शुभारंभ करेंगे।
सीपी राधाकृष्णन भुवनेश्वर के खुर्दा स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) के 15वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगे।



