खबरमनोरंजन

डायलॉग विवाद के बीच योगराज सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह ने चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज केस में एंटीसिपेटरी बेल के लिए अर्जी दी है।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह ने चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज केस में एंटीसिपेटरी बेल के लिए अर्जी दी है। कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी कर केस से जुड़े रिकॉर्ड और जवाब तलब किए हैं। केस की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

योगराज सिंह ने यह अर्जी इंडियन पीनल कोड (IPC) के सेक्शन 482 के तहत फाइल की है। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में केस नंबर 72 दर्ज किया गया है। यह केस एक वेब सीरीज में महिलाओं के बारे में किए गए कथित आपत्तिजनक कमेंट्स से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया।

8 मई, 2026 को Amazon Prime Video पर एक वेब सीरीज रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज में योगराज सिंह एक एक्टर का रोल निभा रहे हैं। सीरीज के एक एपिसोड में वह महिलाओं के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button