
अमृतसर के गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। नए बने लंगर हॉल के लैंटर्न की लोहे की प्लेटें सेवा कर रही महिलाओं पर गिर गईं। हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घायल महिलाओं को श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



