खबरदेशविदेश

कनाडा में पंजाबी मूल के युवाओं के खिलाफ सख्त कदम, कई लोगों को जबरन वसूली और गैंग के मामलों में हिरासत में लिया गया

कनाडा में पंजाबी मूल के युवकों का नाम बार-बार जबरन वसूली, गैंगवार और गोलीबारी के मामलों में आने के बाद वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बढ़ा दी है।

कनाडा में पंजाबी मूल के युवकों का नाम बार-बार जबरन वसूली, गैंगवार और गोलीबारी के मामलों में आने के बाद वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में सरे पुलिस सर्विस (SPS) ने सात भारतीय मूल के युवकों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इनमें से ज़्यादातर पंजाब से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इन युवकों पर जबरन वसूली, हथियारों के इस्तेमाल और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में जांच चल रही है।

SPS की तरफ से जारी लिस्ट में हंसप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, हरजोत सिंह, तरनवीर सिंह, लवबीर सिंह, दयाजीत बिलिंग और प्रभजोत सिंह के नाम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इनकी एक्टिविटीज़ के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी वजह से लोगों से जानकारी इकट्ठा करने के लिए तस्वीरें पब्लिक की गईं। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज़ एजेंसी (CBSA) ने भी मामले में एक्शन लिया है और कुछ युवाओं को डिपोर्ट कर दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लवबीर सिंह और प्रभजोत सिंह को कनाडा से बाहर भेज दिया गया है।

पिछले दो सालों में कनाडा में एक्टिव कई पंजाबी युवाओं के नाम गैंग वॉर, ड्रग स्मगलिंग, एक्सटॉर्शन और फायरिंग के मामलों में सामने आए हैं। सिक्योरिटी एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, दर्जनों युवाओं को या तो हिरासत में लिया गया है या डिपोर्ट किया गया है। वहीं, भारतीय एजेंसियों ने भी कई मामलों में इनपुट शेयर किए हैं। यह भी आशंका जताई गई है कि कनाडा में एक्टिव कुछ गैंग पंजाब और विदेशों में मौजूद खालिस्तानी सपोर्टर नेटवर्क से जुड़े हैं।

हाल के सालों में खालिस्तानी गतिविधियां कनाडा और भारत के बीच एक बड़ा मुद्दा बन गई हैं। भारत पहले ही कनाडा सरकार को कई वॉन्टेड टेररिस्ट और गैंगस्टर की लिस्ट सौंप चुका है। इनमें से कुछ को भारत में टेररिस्ट घोषित किया जा चुका है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी विदेशों में रहने वाले कई खालिस्तानी सपोर्टर और गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। पंजाब में कई टारगेट किलिंग और एक्सटॉर्शन के मामलों में जांच के दौरान विदेश से ऑपरेशन की बात सामने आई है।

इस बीच, सरे पुलिस ने 27 साल के जसकरण सरोई को भी गिरफ्तार किया है। उस पर एक रिहायशी इलाके में फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल को घर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद जांच शुरू की गई थी। बाद में, संदिग्ध गाड़ी की पहचान कर ली गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अभी न्यायिक हिरासत में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button