खबरपंजाबराज्य

CM मान ने NEET एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा किया ऐलान

पंजाब सरकार ने पंजाब में NEET एग्जाम देने वाले बच्चों को बड़ी राहत दी है। 20, 21, 22 जून को NEET का पेपर देने के लिए सेंटर जाने वाले स्टूडेंट्स को पंजाब रोडवेज में फ्री सफर मिलेगा

पंजाब सरकार ने पंजाब में NEET एग्जाम देने वाले बच्चों को बड़ी राहत दी है। 20, 21, 22 जून को NEET का पेपर देने के लिए सेंटर जाने वाले स्टूडेंट्स को पंजाब रोडवेज में फ्री सफर मिलेगा, उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा – बहुत से गरीब बच्चे NEET एग्जाम देते हैं। उनके पास सेंटर जाने का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं होते। जब केजरीवाल ने हाल ही में NEET स्टूडेंट्स से बात की तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई। NEET एग्जाम 21 जून को है। इसलिए पंजाब सरकार ने 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET एग्जाम देने वाले सभी स्टूडेंट्स का किराया माफ करने का फैसला किया है। अपना एडमिट कार्ड दिखाएं और आपसे कोई टिकट नहीं लिया जाएगा।

NEET का एग्जाम 21 जून को है। इसे लेकर पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET का एग्जाम देने जा रहे सभी बच्चों का किराया माफ कर दिया जाएगा। अपना एडमिट कार्ड दिखाओ, तुम्हारा टिकट नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए गांव डौवाल के सरपंच के घर चोरों ने की लूट, 15 तोले सोने के गहने और 5 लाख कैश लेकर फरार

NEET UGC का एग्जाम 21 जून को होगा। यह एग्जाम पहले 3 मई को होना था, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद 11 मई को कैंसिल कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button