खबरदेशराजनीति

लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा, “”बुद्ध पूर्णिमा पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। वैशाख की पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, जागरूकता और अध्यात्म व मानवता के मार्ग पर अनवरत चलने का संकल्प है। भगवान बुद्ध का संपूर्ण जीवन त्याग, ज्ञान और करुणा की अद्वितीय यात्रा था। एक ऐसी यात्रा जिसने मानव जीवन के गूढ़ प्रश्नों का सरल और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया।

राजसी वैभव को त्यागकर सत्य की खोज में निकले सिद्धार्थ ने यह सिद्ध किया कि वास्तविक सुख बाहरी साधनों में न होकर अंतर्मन की शांति और संतुलन में निहित है। उनके उपदेश, मध्यम मार्ग, चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों वर्ष पूर्व थे। भगवान बुद्ध का संदेश – “अप्प दीपो भव” यानी ‘स्वयं अपना प्रकाश बनो’ हमें सिखाता है कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button