
लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के 2025 के उस बयान को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने कहा था, “BJP, RSS और मैं खुद भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं।”



