खबरदेश

भारत और जर्मनी ने दीर्घकालिक विकास के लिए सहयोग मजबूत किया

भारत और जर्मनी ने दीर्घकालिक विकास के लिए सहयोग मजबूत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

केन्‍द्रीय विद्युत एवं आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के संघीय पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण, जलवायु संरक्षण और परमाणु सुरक्षा मंत्री श्री कार्स्टन श्नाइडर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में भारत और जर्मनी के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की गई तथा इसे और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, विद्युतीकरण, निम्न-कार्बन विकास, व्‍यापार प्रणाली और आपूर्ति श्रृंखलाओं के विविधीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में जारी पहलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और सहयोग को और गहरा करने के अवसर तलाशे। यह प्रयास भारत-जर्मनी संबंधों में बनी मजबूत गति को आगे बढ़ाने की दिशा में है। हाल ही में दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष और रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे किए हैं।

दोनों मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की कि ऊर्जा सुरक्षा, निम्न-कार्बन विकास और व्‍यापार प्रणाली आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं तथा इन तीनों क्षेत्रों में भारत-जर्मनी सहयोग एक-दूसरे को मजबूत करने वाला हो सकता है। उन्होंने सुरक्षित, किफायती और दीर्घकालिक ऊर्जा भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई तथा आने वाले महीनों में निरंतर संवाद और सहयोग जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

आज की बैठक भारत-जर्मनी ऊर्जा सहयोग में बढ़ती गति को और मजबूत करती है। यह सहयोग दशकों से चली आ रही साझेदारी तथा दीर्घकालिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button