
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान अभिनेता उत्तम कुमार को आज उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक महान व्यक्तित्व बताया, जिनके बेमिसाल और जीवंत अभिनय से अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शक आज भी गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल ही में प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जाने-माने अभिनेता के बारे में अपने विचार भी साझा किए।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, “महान नायक उत्तम कुमार… एक ऐसे दिग्गज अभिनेता जिनकी कालजयी प्रस्तुतियां पीढ़ियों से लोगों को प्रभावित करती हैं।” उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि। मैं पिछले रविवार को #MannKiBaat के दौरान उनके बारे में जो कुछ बोला था, उसे भी साझा कर रहा हूं।”



