खबरदेशपंजाबराज्य

चंडीगढ़: तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को टक्कर मारी, दोनों गंभीर रूप से घायल, कार चालक मौके से फरार

चंडीगढ़: तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को टक्कर मारी, दोनों गंभीर रूप से घायल, कार चालक मौके से फरार

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में कल शाम एक डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल GMCH-32 में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-26 की बाबूधाम कॉलोनी के रहने वाले अमनजत और सेक्टर-44 के रहने वाले एलन प्रीत शनिवार शाम सेक्टर-26 के एक डिस्को क्लब में गए थे। जैसे ही वे क्लब से बाहर निकले, तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर बिना रुके गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-26 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी के नंबर की जांच करके फरार ड्राइवर की पहचान के लिए टेक्निकल सबूतों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली जाएगी और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। हिट एंड रन और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button