खबरपंजाबराजनीतिराज्य

सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, सीएम मान ने पार्टी में किया स्वागत

पंजाब की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पंजाब की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पटियाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खुद मुख्यमंत्री मान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

सुरजीत सिंह रखड़ा ने साफ किया कि बेअदबी के मामलों पर पंजाब सरकार द्वारा लाया गया सख्त कानून और राज्य में नहरों के जरिए पानी पहुंचाने का ऐतिहासिक अभियान उनके AAP में शामिल होने के मुख्य कारण थे। वह आने वाले चुनावों में समाना विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर एक नई राजनीतिक पारी शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मेरा फैसला पूरी तरह से पंजाब के हितों और सिखों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने बेअदबी मामले को लेकर समाना में करीब डेढ़ साल तक चले गुरजीत सिंह खालसा मोर्चा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रदर्शनकारियों ने कड़ाके की ठंड, चिलचिलाती गर्मी और अंधेरे में 400 फुट ऊंचे टावर पर संघर्ष किया।

आपको बता दें कि सुरजीत सिंह रखड़ा पंजाब की राजनीति में एक बड़ा और प्रभावशाली नाम हैं। राजनीति के साथ-साथ उनका और उनके भाइयों का विदेश में बड़ा बिज़नेस है। रखरा परिवार अमेरिका में बिज़नेस अंपायर है, जिसकी वजह से पंजाब के NRIs के बीच उनका अच्छा असर माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button