
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यश वीर सिंह ने प्रभावशाली भाला फेंक का प्रदर्शन किया, जो उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।
श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यह उपलब्धि अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को हार्दिक बधाई! उन्होंने अपना उत्साह और समर्पण दर्शाते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।”



