खबरदेश

वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय को राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2025-26 के ‘राजभाषा कीर्ति’ का प्रथम पुरस्कार

वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय को राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2025-26 के ‘राजभाषा कीर्ति’ का प्रथम पुरस्कार

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में दिनांक 14-15 सितंबर 2026 को सिडको एग्जिबिशन सेंटर, वाशी, नवी मुंबई में आयोजित किए जा रहे हिंदी दिवस एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्यान्वयन एवं नवोन्मेषी उपलब्धियों के लिए वित्तीय सेवाएं विभाग को ‘राजभाषा कीर्ति’ के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार (300 से कम कार्मिकों वाले मंत्रालय/विभाग की श्रेणी में) प्रदान किया गया। वित्तीय सेवाएं विभाग की ओर से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को श्री हरिहर मिश्रा, अपर सचिव ने माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी से ग्रहण किया। इस सम्मेलन में देश-भर से राजभाषा के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

राजभाषा विभाग द्वारा प्रदान किया गया यह पुरस्कार वित्तीय सेवाएं विभाग को वर्ष 2025-26 में राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, प्रभावी प्रयोग तथा नवोन्मेषी उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है। राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन, विभाग में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अभिनव एवं रचनात्मक उपयोग की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button