खबरदेशपंजाबराज्य

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन के स्लीपर कोच का टूटा टॉयलेट

1200 यात्रियों को लेकर वैष्णो देवी जा रही एक ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां, ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक टूट गया

1200 यात्रियों को लेकर वैष्णो देवी जा रही एक ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां, ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक टूट गया, जिसके बाद यह कोच अपने बगल वाले कोच से अलग हो गया। जैसे ही धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, सफर में अफरा-तफरी मच गई।

अच्छी बात यह रही कि हादसा तब हुआ जब ट्रेन लुधियाना से निकल चुकी थी। अगर यह तेज स्पीड में चल रही होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल नाम की यह ट्रेन सुबह 2.30 बजे नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए निकली थी। यह सुबह 8.47 बजे लुधियाना स्टेशन पहुंची।

जांच के बाद लुधियाना के ADCP समीर वर्मा ने कहा कि जब ट्रेन चलने लगी, तो दो कोच को जोड़ने वाला कपलर टूट गया। यह एक हादसा है, कोई धमाका नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक कोच में तकनीकी खराबी आने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान पता चला कि जम्मू-कटरा जा रही ट्रेन के AC-2 कोच के वॉशरूम सेक्शन में अचानक दरार आ गई थी। जांच के दौरान रेलवे के टेक्निकल स्टाफ और इंजीनियरों ने बताया कि कोच पुराना होने की वजह से वेल्डिंग कमजोर हो गई थी और उसी जगह से हिस्सा टूट गया। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button